फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने नशामुक्ति एवं परामर्श केंद्र का उद्घाटन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को किश्तवाड़ में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्र के छात्रों और लोगों ने उत्साह केसाथ कार्यक्रम में भाग लिया। डीसी डॉ. देवांश यादव और एसएसपी किश्तवाड़ शफकत हुसैन ने नशा मुक्ति एवं परामर्श केंद्र का उद्घाटन भी किया। समाज कल्याण विभाग, आयुष विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग किश्तवाड़ के सहयोग से जिला प्रशासन ने डाक बंगला से जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मुख्य बाजार, जनरल बस स्टैंड, मिनी बस स्टैंड और हिदयाल चौक से होते हुए चार चिनार, चौगान ग्राउंड में समाप्त हुई। निजी और सरकारी स्कूलों के करीब 400 छात्रों ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत प्ले कार्ड और बैनर लेकर रैली में भाग लेकर नशा छोड़ो भारत जोड़ों, नशा से यारी मौत की तैयारी के नारे लगाए। इसके साथ ही चार चिनार में नशा मुक्त भारत अभियान की थीम पर जम्मू के स्थानीय कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। डा. आरिफ ने नशा पीड़ितों के लिए उपचारात्मक उपायों के बारे में प्रकाश डाला। पूर्व-ड्रग एब्यूजर्स ने अपने लोगों के साथ अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने में अपनी भूमिका निभाने वाले छात्रों , समाज कल्याण विभाग और अन्य विभागों के प्रयासों की सराहना की। खेल विभाग की ओर से चौगान मैदान में टग ऑफ वार खेल भी आयोजित किया गया। समाज कल्याण विभाग ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग, स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव और नशामुक्ति रणनीतियों विषय पर वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता भी करवाई ।इसमें छात्रों और स्थानीय कलाकारों ने सरकारी मॉडल ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल की बाउंड्री वॉल पर पेंटिंग निर्माण किया । कार्यक्रम करवाने का उदेश्य लोगों को नशे की लत से दूर रहने के लिए जागरुक करना है। पुलिस और आबकारी विभाग की ओर से जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर गांजा विनाश अभियान भी जारी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें