फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारी 28 मार्च को करेंगे हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बंद कर अपने लिए योजना जारी रखना नेताओं की एक सोची समझी साजिश है। अब कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए प्रदर्शन करने पर मजबूर किया जा रहा है। यह बात जम्मू-कश्मीर टीचर्स एसोसिएशन के प्रधान भूपिंदर सिंह ने उधमपुर में आयोजित बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने राजनीतिक दलों पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद सरकारों ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन छीन ली। जिस पेंशन का कर्मचारी बुढ़ापे में उपभोग करते थे, अब इसको बंद कर दिया गया है। अखिल भारतीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक दिन की हड़ताल 28 मार्च को सभी राज्यों में रखी है। इसमें सभी शिक्षक व कर्मचारी सभी प्रदेशों में शामिल होंगे। जम्मू-कश्मीर में कर्मचारी हड़ताल कर जम्मू और श्रीनगर में प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ और राजस्थान की सरकारों ने अपने कर्मचारियों एवं शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा की है। उसी तर्ज पर केंद्र सरकार और अन्य राज्य सरकारों को भी शीघ्र घोषणा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें