फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए किसानों की तरह एकजूट होकर संघर्ष करें जम्मू कश्मीर के लोग--गुरबचन सिंह (डिस्ट्रिक्ट ज्वाइंट सेक्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नेशनल कांफ्रेंस की एक बैठक शनिवार को जिला संयुक्त सचिव गुरबचन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें पार्टी को मजबूत बनाने और प्रदेश के मौजूदा हालात को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में संयुक्त सचिव ने केंद्र सरकार की ओर से नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के फैसले पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद मिली जीत के लिए किसान संगठन बधाई के पात्र हैं। किसानों ने अपनी एकजुटता के साथ किए गए संघर्ष से साबित कर दिया है कि एकता के दम पर सरकार को भी झुकाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि किसानों के संघर्ष से सीख लेकर जम्मू कश्मीर के लोगों को भी एकजुट होकर राज्य के विशेषाधिकार अनुच्छेद 370 की वापसी के लिए संघर्ष करना चाहिए। भाजपा की दमनकारी नीतियां पूरे देश के लिए घातक हैं। इनके खिलाफ सभी को एक मंच पर एकत्रित होकर संघर्ष करना चाहिए। भाजपा सरकार ने अनुच्छेद 370 को छीनकर प्रदेश को तहस-नहस कर दिया है। जिसका खामियाजा प्रदेश के लोग भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई बढ़ती ही जा रही है। लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। इसलिए, अगर अब भी लोग भाजपा की नीतियों के खिलाफ एकजुट नहीं हुए तो आने वाले दिनों में प्रदेश की भावी पीढ़ी दर-दर ठोकरें खाने पर मजबूर हो जाएगी। इस दौरान दर्शन कुमार, राहुल, राम कुमार, राजकुमार, विजय कुमार, दर्शना देवी, कृष्णा देवी और अशफाक शाह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें