फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों को विभिन्न योजनाएं तय समय में पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने शुक्रवार को भद्रवाह का दौरा किया और जिले के विकास परिदृश्य का आकलन करने के लिए जिला प्रशासन, पीआरआई, राजनीतिक और सामाजिक नेताओं के साथ डाक बंगला भद्रवाह में कई बैठकें कीं। उन्होंने अधिकारियों को जिले में विभिन्न योजनाओं के तहत निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने जिला अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावी परिपालन को सुनिश्चित करने के लिए विकास कार्यों की मौके पर समीक्षा करें और नियमित रूप से कार्यक्षेत्र का दौरा करें। उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न प्रादेशिक और केंद्र प्रायोजित योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जनता को जागरूक करने का भी निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने जन शिकायतों के त्वरित निवारण और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी परिपालन के लिए फील्ड स्टाफ को जुटाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने लागत वृद्धि से बचने के लिए चल रही परियोजनाओं को समय पर पूरा करने पर भी जोर दिया। वहीं इस मौके पर डीडीसी डोडा ने विभिन्न विकास कार्यों की भौतिक और वित्तीय प्रगति पर प्रकाश डालने के अलावा जिले में लागू की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में सलाहकार को अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडलों की शिकायतें भी सुनीं
इस मौके पर सलाहकार ने कई सार्वजनिक प्रतिनिधिमंडलों और गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की और उनकी शिकायतों और मांगों को सुना। प्रतिनिधिमंडलों द्वारा पेश किए गए प्रमुख मुद्दों और मांगों में भद्रवाह को जिला का दर्जा देने, सभी परियोजनाओं पर निर्माण कार्यों को फिर से शुरू करने, वनों की सुरक्षा, सभी लिंक सड़कों का निर्माण और अन्य मांगें मुख्य रूप से शामिल रहीं। सलाहकार ने जनता द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों और मांगों को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से उनके निवारण के लिए आवश्यक निर्देश पारित किए। सलाहकार ने कहा कि एलजी प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहा है कि भोजन, स्वास्थ्य, पानी, बिजली आपूर्ति, सड़क जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं आम जनता को कुशल तरीके से प्रदान की जा सकें। इस मौके पर डोडा के डीडीसी अध्यक्ष धनंतर सिंह, जिला विकास आयुक्त विकास शर्मा, एसएसपी डोडा मुमताज अहमद, एसपी भद्रवाह अब्दुल कयूम, एडीसी भद्रवाह राकेश कुमार, एसडीपीओ मीर गफूर के अलावा अन्य जिला अधिकारी, डीडीसी सदस्य, बीडीसी अध्यक्ष और सरपंच उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें