फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मांगो को जल्द पूरा करने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जेडईओ कार्यालय घोरड़ी में जेके टीचर्स एसोसिएशन की एक बैठक जोनल अध्यक्ष रणदीप सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुई। इसमें शिक्षकों को पेश आ रहीं समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद बाद शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल जोनल एजुकेशन प्लानिंग अफसर से मिला और समस्याओं से अवगत करवाया।
विज्ञापन

इस दौरान जोन घोरड़ी के सभी शिक्षकों की सेवा पुस्तकों को जल्द पूरा करने, बकाया जारी करने और वेतन विसंगतियों को जल्द दूर करने की मांग की। वहीं, प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में स्टाफ की कमी दूर करने की अपील की। जेडईपीओ ने समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, कोऑर्डिनेटर सुनील सलारिया, प्रांतीय सचिव नसीब चंद, डीपी सुदेश कुमार, वरिष्ठ प्रधान संजय शर्मा, जिला महासचिव गोपाल सिंह, सचिन शर्मा, सुरजीत सिंह, विशाल शर्मा, प्रवेश कुमार, मदन कुमार, रोमेश कुमार, गोविंद राम, मानिक सिंह, मोहन लाल और गोपाल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें