चिनैनी। भाजपा कार्यालय चिनैनी में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक हुई। इसमें लोगों की समस्याएं सुनीं और पदाधिकारियों ने जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया। वहीं, लोगाें तवी पर डबल लेन पुल बनाने की मांग की।
बैठक में लोगों ने मजदूर वर्ग को आ रही परेशानी को उजागर किया। बताया कि चिनैनी क्षेत्र में कई परियोजनाएं जारी हैं, जिनमें स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। मादा गांव का चेला पुल कुछ वर्ष पहले क्षतिग्रस्त हो गया था और वहां पर नए पुल का निमार्ण नहीं हो सकता है। करलाह-गौरीकुंड के लिए मंजूर हुई सड़क कुछ ही किलेमीटर बनेगी, जिसका लाभ स्थानीय लोगों को लाभ नही है। लोगों ने तवी नदी पर डबल लेन पुल बनाने की मांग की। पदाधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों के समक्ष रख हल करने का प्रयास किया जाएगा। लोगों को गोल्डन कार्ड बनाए जाने को भी कहा गया। बैठक में मंडल प्रधान बलबान चंद अंताल, म्यूनिसिपल कमेटी चेयरमैन मानिक गुप्ता, संसार चंद, गिरधारी लाल बडू, राकेश अंताल, शाम लाल, महेश सिंह, रूमाल चंद, रंजीत सिंह, मोहिंद्र सिंह, सुनील चंद आदि मौजूद रहे।