फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पांच से 20 अगस्त तक मनाएगी जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अनुच्छेद 370 और 35ए के हटाए जाने के एक वर्ष पूरा होने का जश्न भारतीय जनता पार्टी पांच से 20 अगस्त मनाएगी। इसको लेकर पूरे जिले में कार्यक्रम का आयोजन होगा और लोगों को अनुच्छेद 370 और 35ए हटने के लाभ बताकर जागरूक किया जाएगा। यह बातें भाजपा के प्रधान पूर्ण चंद ने जिला कार्यालय आयोजित बैठक के दौरान कही। इसी की तैयारियों को लेकर सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में जिला के पदाधिकारी व मंडलों के प्रभारी उपस्थित रहे। जिला प्रधान ने बताया कि पांच से 20 अगस्त तक प्रत्येक मंडल स्तर और बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में जश्न मनाने के साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। पांच अगस्त का दिन तो एक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 के कारण जम्मू-कश्मीर में आजादी के बाद अलगाववाद, आतंकवाद क्षेत्रवाद को बढ़ावा मिला और जरूरतमंद व गरीब लोगों के अधिकारों के साथ भेदभाव हुआ। देशभक्त लोगों का शोषण होता रहा और हमेशा अलगाववाद की मानसिकता से उनका उत्पीड़न होता रहा। आज देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार में भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने इस कलंक को 5 अगस्त 2019 को हमेशा के लिए मिटा दिया।
जम्मू-कश्मीर की जनता को इस भेदभाव से मुक्ति दिलाई। बैठक में 5 अगस्त से लेकर 20 अगस्त तक सभी मंडलों में होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। निर्णय लिया गया है कि भाजपा प्रत्येक मंडल में सम्मान से तिरंगा फहराएगी। इसके साथ वृक्षारोपण, सफाई अभियान, बावलियों की सफाई व अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर जिला के महामंत्री जीवन, जिला उपाध्यक्ष बलवान सिंह, करनैल सिंह, विकास शर्मा, रमणीक शर्मा व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें