फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पूर्व सरपंच ने दिया पानी की समस्या हल करने का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। ब्लॉक घोरड़ी की पंचायत सत्यालता के पूर्व सरपंच की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। इस दौरान क्षेत्र के लोगों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। पूर्व सरपंच यशपाल ने क्षेत्र में पेयजल की किल्लत का मुद्दे पर कहा कि जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर समस्या हल करवाई जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में आने वाले पंचायती चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। पूर्व सरपंच का कहना था कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पंचायत में काफी विकास कार्य करवाए हैं। अभी भी क्षेत्र में कई समस्याएं हैं जिन्हें हल करवाने के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। बैठक में आए लोगों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द इनका समाधान करवाया जाएगा। बैठक में गिरधारी लाल, सोहन सिंह, रघुवीर सिंह, प्रीतम कुमार, लोेकेश कुमार, रवि कुमार और अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें