फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की बेहतरी के सभी कार्य जल्द हों पूरे

विज्ञापन
एसड़ीएम अधिकारियों से अस्पताल की बेहतर सुबिधा के लिए बैठक करते हुए - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी के सरकारी अस्पताल में बेहतर सुविधा के साथ सफाई को लेकर रोगी कल्याण समिति ने बैठक की। एसडीएम अभिषेक शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीएमओ डॉ. गोपाल दत्त के साथ पार्षद और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान अस्पताल की बेहतरी के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जिनमें सफाई के साथ ही पुताई, लेबर रूम में महिलाओं के लिए अलग शौचालय, मरीजों के लिए अलग से शेड, बेहतर बिजली व्यवस्था, खराब हो चुकी एंबुलेंस को ठीक करवाना, आदि पर मुहर लगाई गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ये सभी कार्य जल्द पूरे किए जाएं।
वहीं, अस्पताल के दौरे पर एसडीएम ने डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को निर्देश दिए कि वे तन मन से मरीजों की सेवा करें। सुनिश्चित करें कि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार मरीजों को मिल सके, इसका विशेष ध्यान रखें। मौके पर बीएमओ सहित पीडीडी विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग, जल शक्ति विभाग, जेडईओ रियासी, आईसीडीएस विभाग रियासी, आदि के वरिष्ठ अधिकारी सहित डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें