चिनैनी कस्बे में जल शक्ति इंप्लाइज एसोसिएशन की बैठक
चिनैनी। कस्बे के जल शक्ति विभाग के कार्यालय में जल शक्ति इंप्लाइज एसोसिएशन की सोमवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता तहसील प्रधान जगदीश मंगोत्रा ने की। इस दौरान प्रदेश सरकार से कर्मचारियों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने का आग्रह किया गया।
बैठक में समुदायिक भागीदारी (सीपी) वर्कर को पक्का करने की मांग उठाई गई। मंगोत्रा ने कहा कि पिछले कई वर्षों से सीपी वर्कर अपना काम ईमानदारी से कर रहे हैं मगर उन्हें अब तक पक्का नहीं किया गया। इनका रेट भी रिवाइज किया जाए। इस बारे में तो सरकार ने भी सहमति जताई है। पक्के कर्मियों को विभागीय प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) का लाभ दिया जाना चाहिए क्योंकि पिछले 10 साल से कोई भी डीपीसी नहीं हो पाई है। कर्मियों की अन्य मांगों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर सतपाल, गणेश चंद, पूर्ण, धर्मवीर, पुरषोत्तम तथा अन्य मौजूद रहे। संवाद