उधमपुर। चोपड़ा शाप में मेडिकल शाप में दवाइयो के लेखाजोखा जांचती पुलिस व संबंधित विभाग की टीम।
उधमपुर। पुलिस ने चोपड़ा शॉप मार्केट में कृष मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। पुलिस ने सहायक औषधि नियंत्रक टीम के साथ अनुसूचित एच-1 दवाओं की बिक्री और खरीद रिकॉर्ड का रखरखाव न करने और ड्रग कॉस्मेटिक्स अधिनियम के उल्लंघन को लेकर इस मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की है। ज्ञात रहे कि शेड्यूल एच-1 दवाएं केवल डॉक्टर की वैध पर्ची के साथ ही केमिस्ट की ओर से बेची जा सकती हैं। सील किया गया कृष मेडिकल स्टोर केमिस्ट महिंदर महाजन निवासी चबूतरा बाजार उधमपुर की ओर से चला जा रहा है। पुलिस ने अन्य दवा विक्रेताओं को भी नियंत्रित पदार्थों की बिक्री के संबंध में सख्त दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी है। संवाद