डंकि वेलफेयर सेंचुरी के सदस्य घोड़ो की जांच करते हुए
- फोटो : KATRA
कटड़ा। धर्मनगरी में डंकी वेलफेयर सेंचुरी ने श्राइन बोर्ड के सहयोग से चेतन भवन परिसर में तीन दिवसीय पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में करीब ढाई सौ पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। पशु चिकित्सक डॉ. सुरजीत नाथ ने बताया भवन मार्ग पर चलने वाले पशुओं के लिए यह शिविर साल में दो से तीन बार लगता है। इसमें पशुओं के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाइयां दी जाती हैं। इस बार पशुओं के साथ इनके मालिकों को भी हाइजीन किट दी गई है, ताकि सभी स्वस्थ रह सकें। शिविर के अंतिम दिन एसडीएम अभिषेक शर्मा, एसीएफ श्राइन बोर्ड विनय शर्मा, आदि मौजूद रहे। संवाद