फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दिनभर छाए रहे बादल, ठंड में बढ़ोतरी से श्रद्धालुओं में कमी

Sat, 13 Jan 2024 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाम आठ बजे तक 16,500 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की तरफ रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कटड़ा। धर्मनगरी सहित भवन में शुक्रवार को सुबह से ही दिनभर बादल छाए रहने के साथ ही ठंडी हवाएं चलती रही। इससे ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। साथ ही देश विदेश से दर्शनों के लिए आए श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए भवन की तरफ दर्शनों के लिए गर्म कपड़े पहनकर रवाना हुए।
विज्ञापन


लोहड़ी पर्व पर मां वैष्णो देवी के दरबार में दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी आई है। हेलिकॉप्टर सेवा सुबह से शाम तक जारी रही। दूसरी तरफ अर्धकुंवारी से भवन और भवन से भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा व बैटरी कार सेवा जारी रही। वहीं सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे। इससे भवन सहित आसपास के क्षेत्र व त्रिकुटा मार्ग सहित कस्बे में ठंड में भारी इजाफा हुआ, मगर श्रद्धालुओं ने ठंडी हवाओं में ही अपनी चढ़ाई शुरू कर दी। भवन से मिली जानकारी के अनुसार तेज हवाएं चलने और दिनभर बादल रहने के बाद ठंड में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार को 18 हजार श्रद्धालु मां के चरणों में हाजिरी लगाने पहुंचे हैं। शुक्रवार शाम आठ बजे तक 16,500 के श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हुए। कक्ष बंद होने में अभी दो घंटे बाकी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें