फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 17,700 श्रद्धालु पहुंचे मां वैष्णो देवी के दरबार में

Sun, 12 Jan 2025 05:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
कक्ष से पंजीकरण करवाकर बाहर आते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : katra
विज्ञापन
वीकेंड पर श्रद्धालुओं की संख्या में आई बढ़ोतरी, जनवरी-फरवरी में सर्दी और परीक्षाओं का असर, फिर भी बढ़ रही श्रद्धा
विज्ञापन

कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा में इन दिनों वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में वीकेंड पर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिनभर बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं, इसके बावजूद श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान करते रहे। शनिवार शाम छह बजे तक लगभग 17,700 श्रद्धालु भवन के दर्शन के लिए रवाना हो चुके थे। कटड़ा से सांझी छत्त तक चलने वाली हेलिकॉप्टर सेवा सुचारू रूप से जारी रही। इसके अलावा, अर्धकुंवारी से भवन तक बैटरी कार सेवा और भवन से भैरो घाटी तक रोपवे सेवा भी श्रद्धालुओं के लिए निरंतर संचालित होती रही। इस वर्ष अब तक लगभग 1,93,000 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं।
ठंड में बढ़ोतरी के बावजूद बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या: जनवरी और फरवरी के महीनों में धर्मनगरी में भारी ठंड के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट देखने को मिलती है। लेकिन वीकेंड के दौरान कटड़ा में श्रद्धालुओं की संख्या में मामूली बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को पंजीकरण कक्ष के आंकड़ों के अनुसार, लगभग 17,600 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाकर प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन किए। शनिवार को शाम छह बजे तक करीब 17,700 भक्त पंजीकरण कराकर आरएफआईडी कार्ड के साथ भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन

मौसम पूरे दिन ठंडा रहा, सुबह से शाम तक बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। हालांकि, हेलिकॉप्टर, बैटरी कार और रोपवे सेवाओं की उपलब्धता के चलते श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें