फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दो घंटे के लिए मिनट के लिए खोली प्राकृतिक गुफा, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Thu, 16 Jan 2025 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। मां वैष्णो देवी में मंगलवार को मकर संक्रांति पर सुबह 11 बजे पूजा-अर्चना के बाद प्राकृतिक गुफा खुलते ही श्रद्धालुओं को गुफा से दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मगर भारी भीड़ के चलते मात्र 10 मिनट में गुफा बंद कर दी और बीते मंगलवार दिनभर श्रद्धालु मां वैष्णो देवी जी की कृत्रिम गुफा से निरंतर मां वैष्णो देवी के दर्शन करते रहे।
विज्ञापन

वहीं रात्रि के समय श्रद्धालुओं की संख्या में कमी दर्ज की गई और श्राइन बोर्ड ने देर रात 1:30 से लेकर 3:30 तक मां वैष्णो देवी की गुफा श्रद्धालुओं के लिए खोली और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्राचीन गुफा में प्रवेश कर मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन किए। बुधवार को श्रद्धालुओं ने सुबह 11 से लेकर दोपहर 1 बजे तक मां वैष्णो देवी की प्राकृतिक गुफा से होकर मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन किए। इसको लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना हुआ है। इसके बाद श्रद्धालु पवित्र प्राचीन प्राकृतिक गुफा को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड तभी प्राचीन गुफा श्रद्धालुओं के लिए खोलेगा जब- समय अनुसार श्रद्धालुओं की भवन परिसर में भीड़ कम होगी।
मगर इसके साथ ही पूर्व बारीदार संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने आरोप लगाया कि श्राइन बोर्ड हिंदू आस्था के साथ हर समय खिलवाड़ कर रहा है। जब प्राचीन गुफा को खोला गया था तब सीईओ, एसडीएम भवन सहित पुजारी व अन्य अधिकारी स्वास्तिक चिह्न के ऊपर से गुजर कर गए थे । उन्होंने जिला प्रशासन से अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें