लोहड़ी पर्व से पहले मूंगफली की खरीदारी करते लोग। संवाद
- फोटो : katra
लोहड़ी पर्व पर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां वैष्णो देवी भवन पर तड़के होगी मां की पूजा-अर्चना
कटड़ा। लोहड़ी पर्व पर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां वैष्णो देवी भवन पर तड़के दिव्य आरती के बाद मां वैष्णो देवी की पूजा-अर्चना कर विशेष भोग लगाया जाएगा। इस मौके पर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा।
मां वैष्णो देवी की पवित्र पिंडियों को पुजारी मंत्रोच्चारण के बीच विशेष रूप से मूंगफली सूखे मेवे आदि के बनाए हार अर्पित करेंगे। इसको लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस लोहड़ी पर्व पर धर्मनगरी कटड़ा में पर्व मनाने को लेकर लोगों के साथ ही युवाओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। लोग अपने-अपने घरों में स्थापित मंदिरों के साथ ही कटड़ा के सभी प्रमुख मंदिरों में हाजिरी लगाकर पूजा अर्चना कर मूंगफली चिड़वे, गचक, सूखे मेवे भगवान को अर्पित करेंगे। शाम के समय लोहड़ी जलाकर परिवार की शांति की कामना करेंगे। युवा और बच्चे टोलियां बनाकर दुकानों सहित घर-घर जाकर लोहड़ी के गीत गाएंगे। वहीं, लोहड़ी पर्व को लेकर धर्मनगरी कटड़ा में सूखे मेवे के साथ ही मूंगफली गचक रेवड़ियां आदि की दुकानें सज गई हैं। संवाद