फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामबन और बनिहाल के लिए ड्राफ्ट मास्टर प्लान पर मीटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। रामबन और बनिहाल के लिए मास्टर प्लान को फाइनल करने से पहले डिप्टी कमिश्नर रामबन ने अधिकारियों के साथ वीरवार को मीटिंग की। ड्राफ्ट प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करने के साथ स्थानीय स्तर पर चिंताओं को शामिल करने के लिए जरूरी निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

चीफ प्लानिंग अफसर डॉ. शकीब अहमद राथर, एसीआर शौकत हयात मट्टू, एसडीएम मोहम्मद नसीब बजरान, चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर म्युनिसिपल काउंसिल रामबन सुर्देशन मौजूद रहे। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि योजनाओं का मकसद रामबन और बनिहाल को जीवंत, रहने लायक और भविष्य के लिए शानदार शहर बनाना है। इसके लिए बेतरतीब विकास को रोकना, इंफ्रास्ट्रक्चर की कमियों को दूर करना, टिकाऊ और व्यवस्थित शहरी विकास को बढ़ावा देना है। निर्देश दिया कि परनोते जमीन धंसने वाले इलाके और रामबन मास्टर प्लान के तहत पहचाने निचले इलाकों में सवालकोट हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के संभावित असर को प्रपोजल में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें