किश्तवाड़। जिले में नवरात्र और ईद के त्योहार को लेकर बाजार सज गए हैं। नए कपड़ों के साथ-साथ मिठाई की दुकानों सहित जरूरी सामानों लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। नवरात्र को लेकर मंदिरों को भी खूब सजाया गया है। सरथल माता मंदिर से लेकर गोरी शंकर मंदिर, रघुनाथ मंदिर और शिव मंदिर आदि में नवरात्र के दौरान विशेष पूजा-अर्चना होगी। वहीं, ईद के लिए स्थानीय चौगान मैदान में नमाज हेतु सफाई अभियान चलाया गया। यहां पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। शहर में जगह- जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवाद