फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी में बाजार बंद, चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के बाद लोगों में उबाल देखने को मिल रहा है। बुधवार को चिनैनी कस्बा बंद रहा। लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार से आतंकियों के सफाए की मांग की गई।
विज्ञापन

चिनैनी के अलावा बश्ट, गौरीकुंड, सुद्धमहादेव, मानतलाई, कुद, पुल मादा, धरमथल, नरसू आदि जगहों पर दुकानें बंद रहीं। साथ ही यात्री वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह से ठप रही। बुधवार को सुबह से ही अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन शुरू हो गए थे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने चिनैनी में स्कूलों को बंद करवाया।लोगों ने चिनैनी का मुख्य चौक घंटों तक बंद रखा। प्रदर्शनकारियों ने मांग उठाई की कि पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का वक्त आ गया है। केंद्र सरकार को इस आतंकी हमले का बदला लेना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें