फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चार दिन बाद कारोबार पटरी पर लौटने को तैयार, बाजार संपूर्ण रूप से खुले

विज्ञापन
उधमपुर में रविवार को गोल मार्केट में दुकानों पूर्ण रूप से खोली गई।
विज्ञापन
- पाकिस्तान पर भरोसा नहीं, भारतीय सेना की कार्रवाई ने बढ़ाए हौसले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। हालात सामान्य होने पर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। कारोबारी गतिविधियां पटरी पर लौट रही हैं, लेकिन इसके बावजूद व्यापारी वर्ग को पाकिस्तान पर भरोसा नहीं है। उनका कहना है कि जिस तरह युद्ध विराम के बाद भी पाकिस्तान ने दोबारा कायराना हरकत की है, उससे आम आदमी अभी खुलकर रोजमर्रा की जीवनशैली अपनाने में संकोच कर रहा है।
भारतीय सेना की कार्रवाई से वे अपनी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सुनिश्चित हैं। रविवार को सामान्य दिनों के मुकाबले बाजारों में काफी अधिक भीड़ देखने को मिली। खासकर सोमवार को उधमपुर में नागा होने पर रविवार की छुट्टी के दिन अधिक लोग खरीदारी के लिए निकलते हैं। परंतु पिछले चार दिनों ने हालात बदल दिए हैं। इन दिनों में लोगों अपनी रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े सामान को जमा करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

बाजारों में रौनक कम होती चली गई। पाकिस्तान के युद्ध विराम के उल्लंघन के बाद आम आदमी में और तनाव पैदा हो गया। लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के मंसूबों को नाकाम कर दिया। इससे जनता को अपनी सुरक्षा को लेकर राहत रही। सीजफायर के चलते रविवार को बाजार पूरी तरह से खुले नजर आए। बाजारों में रौनक भी लौटती नजर आई।
विज्ञापन

कोट...

आज बाजार पूरी तरह से खुला रहा
संघर्ष विराम के बाद आज बाजार पूरी तरह से खुला रहा। रौनक भी देखने को मिली लेकिन सामान्य रविवार के मुकाबले कारोबार कुछ खास नहीं रहा। पाकिस्तान फिर से अगर कोई कायराना हरकत नहीं करता है तो स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो जाएगी। लोगों को चाहिए कि बेफिक्र होकर बाहर निकलें क्योंकि भारतीय सेना पाकिस्तान को करारा जवाब देने में पूरी तरह से सक्षम है।
-
जतिंद्र वरमानी, अध्यक्ष व्यापार मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें