उधमपुर। शिवसेना की बैठक सोमवार को जिला प्रधान संजीव शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें काफी संख्या में गंडाला और लद्दा के लोग पार्टी में शामिल हुए। जिला प्रधान ने सभी का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए उचित प्रयास करने का आश्वासन दिया। लोगों ने बताया कि गंडाला और लद्दा में बिजली और पानी की काफी समस्या है। गांव में पशु चिकित्सालय नहीं होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों की हालत भी खराब है। इसलिए जिला प्रशासन से मांग है कि इस क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। बैठक में अश्विनी प्रभाकर, पप्पू, जोगेंद्र, अनिल, विजय, रवि, डीसी शर्मा आदि उपस्थित रहे।