किश्तवाड़। नगर परिषद के कार्यालय में हुई एक बैठक में आठ पार्षदों ने अध्यक्ष रियाज अहमद जरगर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ईओ तारिक बलवान को सौंपा है।
गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व आठ पार्षदों ने सज्जाद अहमद नजार के हक में डीसी अशोक कुमार शर्मा को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था, जिन्होंने ईओ सौंपने के लिए कहा था। इस बारे में सोमवार शाम को नगर परिषद कार्यालय में हुई बैठक में प्रस्ताव सौंपा गया। इस दौरान अध्यक्ष रियाज अहमद जरगर के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि लगभग ढाई वर्ष के कार्यकाल में कोई विकास का काम नहीं हुआ है। ईओ ने कहा कि अविश्वास पत्र को डीसी को सौंपेंगे जिसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। हालांकि रियाज अहमद जरगर ने न्यायालय में अर्जी दी थी, जिस पर कोई भी फैसला नहीं आया है। रियाज अहमद जरगर के हक में पांच और सज्जाद अहमद के पत्र में आठ पार्षद थे।