किश्तवाड़। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय परिसर किश्तवाड़ में शनिवार को किया गया। इसमें चार शाखाओं का गठन किया गया था। इसमें मोटर दुर्घटना दावों, वैवाहिक विवादों, श्रम मुआवजे के दावों, कंपाउंडेबल आपराधिक मामलों और दीवानी मामलों से संबंधित मामलों को लिया गया। एमएसीटी और लेबर क्लेम मामलों में मुआवजे की राशि 2.53 करोड़ रुपये दिए गए। लोक अदालत की अध्यक्षता वाईपी कोतवाल जिला और सत्र न्यायाधीश किश्तवाड़ ने की। इस दौरान यश पाल शर्मा सीजेएम, किशोरी लाल शर्मा एडीसी, अनूप कुमार एएलसी और इमरान वानी सचिव डीएलएसए, महजबीन अख्तर मुंसिफ, प्रमोद कुमार तहसीलदार उपस्थित रहे। इसमें एडवोकेट कुलदीप शर्मा सचिव बार एसोसिएशन ने सहायता प्रदान की। कार्यक्रम में कोविड एसओपी का सख्ती से पालन किया गया।