फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विधानसभा के प्रस्तावों पर मनकोटिया ने उठाए सवाल

Sun, 27 Sep 2026 01:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- विधायक ने प्रति फाड़कर आपत्ति दर्ज कराई, 1953 से पहले की व्यवस्था का किया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने विधानसभा के हालिया कामकाज और विभिन्न प्रस्तावों को लेकर सरकार पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा लाए गए प्रस्ताव का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के साथ-साथ स्वायत्तता और 1953 से पहले की व्यवस्था यानी प्रधानमंत्री पद से जुड़े प्रावधानों का संदर्भ दिया गया है। मनकोटिया ने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध करते हुए विधानसभा में इसकी प्रति फाड़कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) से जुड़े प्रस्ताव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इसमें तारीख से जुड़ी एक तकनीकी खामी थी, जिसे उनके सुझाव के बाद संशोधित किया गया। इसके अलावा, विधायक ने पटनीटॉप क्षेत्र की सड़कों और अन्य विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों को भी सदन में प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जोर दिया कि प्रदेश में दोबारा पुरानी जैसी नाज़ुक परिस्थितियां न बनें, इसके लिए सुरक्षा और विकास के मामलों पर गंभीरता से काम करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें