उधमपुर। शहर के भारत नगर इलाके में वीरवार की सुबह करंट लगने से बिजली कर्मचारी झुलस गया। उसे तत्काल उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) उधमपुर पहुंचाया गया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घायल की पहचान 56 वर्षीय हेमराज पुत्र नित्यानंद निवासी कुद, उधमपुर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक हेमराज बिजली विभाग में कार्यरत है। वीरवार सुबह भारत नगर में एक प्राइवेट कंपनी की बिजली में आए फाल्ट को ठीक कर रहे थे कि करंट की चपेट में आ गए। संवाद