फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार शिविर का दर्जा मिलने से धर्मनगरी का तेजी से होगा विकास : विधायक

विज्ञापन
पत्रकारवार्ता करते भाजपा विधायक। साथ हैं अन्य नेता।
विज्ञापन
कटड़ा। विधायक बलदेव राज शर्मा ने कहा कि कटड़ा को आधार शिविर का दर्जा मिलने से धर्मनगरी का तेजी से विकास होगा और सभी मूलभूत सुविधाएं विश्व भर से आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेंगी। इसमें 24 घंटे बिजली और पानी की आपूर्ति शामिल होगी। इसके साथ ही कटड़ा के सभी प्रमुख मार्गों का कायाकल्प होगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि जब श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का गठन हुआ था तब कटड़ा को आधार शिविर का दर्जा नहीं दिया गया। यह त्रुटि रह गई थी। आने वाले समय में कटड़ा में आधुनिक इंटर मॉडल स्टेशन बनने जा रहा है जो मील का पत्थर साबित होगा। सभी प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण के साथ ही सौंदर्यीकरण होगा ताकि मां वैष्णो देवी की यात्रा को आने वाले श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं प्राप्त हों और यातायात की समस्या भी ना हो। विधायक ने कहा कि इसके प्रयास लगातार किए जा रहे हैं उम्मीद है कि जल्द ही योजना कटड़ा में लागू होगी और विकास के नए आयाम खुलेंगे।
रोपवे परियोजना को लेकर विधायक शर्मा ने कहा कि बीते माह कटड़ा में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की ओर से गठित हाई पावर कमेटी के साथ मुलाकात के दौरान कुछ मुद्दों पर बात हुई थी जिससे कटड़ा को रोपवे परियोजना के कारण कोई नुकसान ना पहुंचे। इसका संज्ञान हाई पावर कमेटी ने लिया है। उनका मुख्य मकसद श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र विशेषकर कटड़ा का समग्र विकास करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें