फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: श्रद्धा व उल्लास से मनाई मकर संक्रांति, शाम तक बंटता रहा खिचड़ी का प्रसाद

Wed, 15 Jan 2025 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
उधमपुर के काली माता मंदिर टी मोड़ में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
पवित्र सरोवरों में स्नान पूजन व दान-पुण्य आदि धार्मिक कार्याें के लिए जुटे रहे श्रद्धालु
विज्ञापन

उधमपुर। लोहड़ी के दूसरे दिन मनाया जाने वाला मकर संक्रांति का पर्व मंगलवार को जिलेभर में बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जहां सुबह पौ फटने के साथ ही पवित्र सरोवरों पर श्रद्धालुओं की स्नान और पूजन व दान पुण्य आदि धार्मिक कार्याें के लिए भीड़ रही। दोपहर से लेकर शाम तक विभिन्न जगहों पर लंगर लगाकर खिचड़ी का प्रसाद बंटता रहा।
सुबह पौ फटने के साथ ही शहर की पावन देविका नदी समेत अन्य पवित्र स्थानों पर स्थित जलाशयों पर पहुंच कर स्नान किया और मंदिरों में पूजा अर्चना कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। वहीं, नगर के प्रमुख देविका घाट में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। जहां विभिन्न शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माघ महीने के पहले दिन पवित्र देविका नदी में स्नान कर सूर्य देव को जल चढ़ाया और बाद में मंदिर में माथा टेका और तिल व गुड आदि का दान किया। इस दौरान महिलाओं ने पीपल की पूजा भी की और स्थानीय लोगों द्वारा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी करवाएं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौक पर मंदिरों के बाहर जरूरतमंदों में खाद्य पदार्थों इत्यादि का दान भी किया गया। देविका घाट पर पहुंचे काका राम, पूजा देवी, संतोष कुमार, आरती शर्मा व अन्य ने बताया कि मकर संक्रांति देसी नव वर्ष की शुरुआत का पहला दिन भी माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें