मजालता। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शनिवार को मजालता में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिए।
विज्ञापन
बहनों ने भाइयों की आरती उतारी और रंग-बिरंगे धागों से बनी राखियां बाधीं। छोटी बहनों और नन्हे-मुन्ने भाइयों में गजब का उत्साह देखने को मिला। शुभ मुहूर्त शुरू होते ही बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। हिंदू पंचागानुसार श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है।