फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जीडीसी मजालता की नई इमारत तैयार, छात्रों को मिलेंगी कई सुविधाएं

विज्ञापन
उधमपुर। सरकारी डिग्री कॉलेज मजालता की बनी नई इमारत।
विज्ञापन
- आधुनिक कक्षाएं, लाइब्रेरी और खेल मैदान की सुविधा भी होगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मजालता। सरकारी डिग्री कॉलेज (जीडीसी) की नई इमारत लगभग तैयार हो गई है। नई इमारत के बनने से छात्रों को बुनियादी सुविधाएं प्राप्त होंगी। नई बिल्डिंग बनने से यहां छात्रों को नए विषयों में पढ़ने का लाभ मिलेगा जो पुरानी इमारत में नहीं थे। अभी तक सिर्फ आर्ट्स सब्जेक्ट ही उन्हें पढ़ाई के लिए मिलता था।
सरकारी डिग्री कॉलेज मजालता एक निजी इमारत में चल रहा था। कॉलेज की अपनी नई इमारत बन जाने से छात्रों को हर प्रकार के पढ़ने की सुविधा मिलेगी। नई बिल्डिंग में साइंस सब्जेक्ट मिलने से अब छात्राओं को साइंस पढ़ने के लिए उधमपुर, जम्मू या सांबा नहीं जाना पड़ेगा। नई इमारत में उन्हें आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी जैसे कि आधुनिक कक्षाएं, लाइब्रेरी और अन्य सुविधाएं बेहतर ढंग से मिलेगी। विद्यार्थी को बेहतर पढ़ाई के अवसर प्रदान होगा। बिल्डिंग में सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुरक्षा सुविधा भी मिलेगी। छात्रों को खेल का मैदान भी मिलेगा जिससे वहां खेलकूद, समारोह और अन्य गतिविधियां आयोजित की जा सकती हैं।
विज्ञापन

पुरानी इमारत में छात्रों को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता था जैसे की छोटी इमारत होने की वजह से क्लासरूम छोटे थे और छात्रों को बैठने के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं थी। कॉलेज की नई इमारत बनने से जहां छात्रों को कुछ सुविधाएं तो मिल रही है लेकिन वहां पर उनको कुछ समस्याओं से भी रूबरू होना पड़ेगा। पुरानी इमारत जहां बट्टल चौक में सड़क के किनारे स्थित थी वहीं नई इमारत मजलता मोड़ से एक किलोमीटर दूर पड़ती है जहां से छात्रों को पैदल ही कॉलेज तक जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

जीडीसी मजलता की पांचवें सत्र की छात्रा तानिया का कहना है की पुरानी बिल्डिंग में कक्षाओं के कमरे कम थे। इससे विद्यार्थियों को बहुत सारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। नई बिल्डिंग में छात्रों को बहुत सारे कमरों की सुविधा होगी। जीडीसी मजालता के की छात्रा पीहू का कहना है कि पुराने कॉलेज की बिल्डिंग सड़क के किनारे थी जिससे पैदल नहीं जाना पड़ता था लेकिन नई बिल्डिंग मैन रोड से एक किलोमीटर दूर बनने से अब छात्र-छात्राओं को पैदल जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें