श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर
- फोटो : शव मिलने के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित समूह एसईडीजी प्रकोष्ठ ने अपनी पहली आधिकारिक बैठक सोमवार को आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता प्रो. डॉ. ईश्वरमूर्ति मुथुस्वामी ने की जिन्होंने एसईडीजी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला है। एसईडीजी प्रकोष्ठ की बैठक में डॉ. काकोकली मजूमदार, प्रोफेसर एसओई, एआर. आदित्य सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर एसएएलडी आदि ने भाग लिया। विचार-विमर्श सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित छात्रों के सामने आने वाली प्रमुख चुनौतियों की पहचान करने, मार्गदर्शन प्रणाली स्थापित करने, संसाधनों तक पहुंच सुनिश्चित करने और जागरूकता अभियान एवं सहायता योजनाएं शुरू करने पर केंद्रित था। संवाद