मजालता। मजालता स्थित गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (जीडीसी) में स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम से विद्यार्थियों ने समा बांध दिया।
कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया गया। मंत्री ने कैंपस का निरीक्षण कर सुविधाओं की सराहना की। प्राचार्य प्रो. शालिनी शर्मा ने कॉलेज की प्रगति रिपोर्ट पेश की। इस दौरान न्यूजलेटर का विमोचन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सकीना इटू ने कहा कि सरकार का लक्ष्य दूरदराज के इलाकों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है। उन्होंने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया। विधायक आरएस पठानिया ने कहा कि वे क्षेत्र में शिक्षा के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं। डायरेक्टर कॉलेजिस शेख अजाज बशीर ने ग्रामीण संस्थानों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को जरूरी बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अक्सा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. कमलजीत ने दिया।