पौनी। माड़ी नाला की पहाड़ी पर भीषण आग लगने से वन संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं के चलने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची चोटियों तक फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग लगने से घास व अन्य वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। रेंज ऑफिसर अनिक कुमार के अनुसार किसी ने घास के लिए आग लगाई है। हालांकि शनिवार सुबह आग पर काबू पा लिया गया। संवाद