उधमपुर। जम्मू-कश्मीर टीचर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेकेटीजेएसी) की बैठक का आयोजन संभागीय उप प्रधान अशोक सेठ के नेतृत्व में हुआ। शिक्षकों ने लंबित मांगों को लेकर चर्चा की। साथ ही टिकरी जोन की इकाई का गठन किया। टिकरी जोन का प्रधान मदन लाल को बनाया गया। टिकरी जोन की इकाई में मनोज शर्मा को वरिष्ठ उप प्रधान, मोहम्मद मुस्तफा को उप प्रधान, शाम को उप प्रधान, पवन शर्मा को महासचिव, पवन कुमार गोस्वामी को प्रवक्ता, शमशेर अली मन्हास को आर्गेनाइजर, मोहिंद्र सिंह को आर्गेनाइजर बनाया गया। इसके साथ गोपाल शर्मा, जोगराज सिंह, यशपाल शर्माद्व रोहित मंगोत्रा, जगदेव सिंह, रोमेश लाल, शाम लाल को भी कई तरह की जिम्मेदारी सौंपी गई। नए पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर शमशेर सिंह व अन्य मौजूद रहे।