फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल सिंह परिहार बनें पैंथर्स पार्टी के रामबन जिला अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। रामबन में रविवार को जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी की बैठक हुई, जिसमें जिला निकाय का गठन किया गया। इसमें मंगल सिंह परिहार को जिला अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी महासचिव सेवा सिंह बाली ने नवचयनित सदस्यों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि पैंथर्स पार्टी जनता के साथ खड़ी है और हर समस्या को उजागर करती रहेगी। इसके अलावा नेशनल उपाध्यक्ष रोमाल सिंह, शकील अहमद, मीडिया प्रभारी नवाज रूनयाल, महासचिव मंगल सिंह कटोच, सचिव मुश्ताक अहमद कटोच, सचिव भुदी सिंह, संयुक्त सचिव मोहम्मद अशरफ सोहेल, संयोजक मोहम्मद यूसुफ जमील, मीडिया प्रभारी आईटी सेल बलबीर सिंह, सचिव आशिक अली और बाहदर सिंह को भी सचिव बनाया गया। नवचयनित अध्यक्ष मंगल सिंह परिहार ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही बताया कि जो जिम्मेदारी सौंपी उसे अच्छे से निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें