फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम छह बजे तक छह हजार भक्त भवन की ओर रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। बारिश और ठंड के बीच मां वैष्णो देवी के भक्तों में उत्साह बरकरार है। शनिवार शाम को छह बजे तक करीब छह हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हो गए थे। इस दौरान पूरा भवन मार्ग बारिश और ठंड के बीच मां के जयकारों से गूंज रहा है। उधर, त्रिकुटा पर्वत पर धुंध पड़ने के कारण सुबह कुछ उड़ानों के बाद दिनभर हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। इस कारण श्रद्धालुओं को घोड़ा, पिट्ठू व पैदल यात्रा करते देखा गया। वहीं, रोपवे और बैटरी कार सेवा दिनभर बहाल रही, जिसका श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रदेश सहित जम्मू संभाग के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां वैष्णो देवी में भी बारिश का क्रम जारी है। इससे जहां त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाई है वहीं कस्बे में बारिश हो रही है। रविवार को धुंध के चलते कुछ उड़ानें भरने के बाद हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। शाम छह बजे तक करीब छह हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें