फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमकोटि मार्ग बहाल, हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित

विज्ञापन
घोड़े पर सवार होकर भवन की ओर जाते यात्री - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी सहित भवन में बुधवार देर रात को हुई भारी बारिश के बाद बंद हुआ हिमकोटि मार्ग वीरवार को मौसम में सुधार होने पर बहाल कर दिया गया। साथ ही त्रिकुटा पर्वत पर धुंध रहने से वीरवार को हेलिकॉप्टर सेवा भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

भवन सहित कटड़ा में बुधवार देर रात हुई भारी बारिश के चलते श्राइन बोर्ड प्रशासन ने अर्दकुवारी से भवन की ओर जाने वाला बैटरी कार मार्ग बंद कर दिया था। इस दौरान इस मार्ग पर यात्रियों समेत बैटरी कार सेवा भी बंद रही। मगर, वीरवार को दोपहर बाद मौसम में सुधार होने पर मार्ग को आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। वहीं, आधार शिविर कटड़ा से सांझा छत के लिए हेलिकॉप्टर सेवा भी वीरवार को प्रभावित रही। मौसम ठीक होने के बाद हेलिकॉप्टर ने कुछ ही उड़ानें भरी थीं।
उधर, माता के भवन से भैरव घाटी के लिए रोपवे सेवा यात्रियों के लिए बहाल रही। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 25408 भक्तों ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। वहीं, वीरवार को शाम सात बजे तक 20 हजार से अधिक भक्त अपना पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें