फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी कमियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
उधमपुर: पीएचई अस्थाई कर्मचारियों द्वारा किया गया प्रदर्शन. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल को वीरवार को लगातार 37वें दिन भी जारी रही। बारिश के बीच भी विभाग कार्यालय में एकत्रित होकर उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार से अड़ियल रवैया छोड़ने की अपील की।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राजिंद्र शर्मा ने कहा कि एक माह से भी अधिक समय गुजर जाने के बाद भी सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। सरकार के इस अड़ियल रवैये से हड़ताल कई दिन और खिंचेगी। क्योंकि, सरकार के बार-बार आश्वासन देकर टालने से अब काम नहीं चलेगा। इस बार कर्मचारियों ने ठाना है कि जब तक उनको हक नहीं मिलेगा, हड़ताल खत्म नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि अस्थायी कर्मचारी हड़ताल पर हैं, और लाखों लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। लेकिन, सरकार अभी तक इसको गंभीरता से नहीं ले रही। सरकार से अपील है कि जल्द उनकी मांगों को पूरा कर अस्थायी कर्मचारियों के साथ जनता को भी राहत दे। उनकी प्रमुख मांगें सात साल का कार्यकाल पूरा कर चुके अस्थायी कर्मियों को स्थायी करना, पांच साल से रुका वेतन जारी करना और न्यूनतम मजदूरी अधिनियम का लाभ देना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें