फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहावने मौसम में जोश के साथ भवन पहुंच रहे भक्त

विज्ञापन
धुंध की चादर में लिपटा भवन व त्रिकुटा पहाडिया - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में माता वैष्णो देवी के दर्शन को आने वाले भक्तों के लिए वीरवार हुई बारिश राहत लेकर आई। हालांकि, इससे उन्हें दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। दिन भर बादल छाए रहने से हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही।
विज्ञापन

भवन से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को भी दिन भर बादल छाए रहने व बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट आई है। इससे मौसम सुहावना हो गया है, और कुछ दिनों से गर्मी से तड़प रहे लोगों को भारी राहत मिली है। हल्की बारिश के साथ भक्त दिन भर भवन की ओर जोश के प्रस्थान करते देखे गये।
वहीं, दिन भर बारिश जारी रहने और त्रिकुटा पर्वत पर बादल छाए रहने से लगातार दूसरे दिन भी हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। हालांकि, अर्द्धकुवारी से भवन तक हिमकोटी मार्ग पर बैटरी कार सेवा बहाल रही, जिससे हेलिकॉप्टर की सेवा न ले पाने वाले यात्रियों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी केे अनुसार बुधवार को 29697 भक्तों ने प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन किए। वहीं, वीरवार को शाम सात बजे तक 24 हजार से अधिक भक्त अपना पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। सप्ताहांत में माता के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें