वैष्णो माता दरबार में नवरात्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा मार्ग पर तोरण द्वार बनाए जा रहे
- फोटो : KATRA
कटड़ा। नवरात्र नजदीक आते देख धर्मनगरी में सजावट का काम शुरू हो गया है। कस्बे के मुख्य फौव्वारा चौक से लेकर माता के भवन तक रंग बिरंगी लाइटों और झालरों से सजावट की जा रही है। साथ ही विभिन्न जगहों पर स्वागत द्वार भी बनाए गए हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं का माता की नगरी जगमगाती नजर आएगी।
चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में माता के भवन में एक किलोमीटर तक मां का दरबार देसी व विदेशी फूलों और फॉलों से सजाया जा रहा है। और मार्ग पर रंग रोगन आदि किया जा रहा है। साथ ही अर्दकुवारी में भी मुख्य द्वारा सहित मंदिर को फल व फूलों से सजाया जाता हैं। नवरात्र में भवन सहित मार्ग विभिन्न फूलों से महक उठता है। कटड़ा में प्रवेश करने वाले सभी द्वारों को सजाया जा रहा है, और मार्ग पर रंग बिरंगी लाइटें लगाई जा रही हैं। पिछले कई वर्षों से भवन में सजावट दिल्ली के केके शर्मा कर रहे हैं।
------
सप्ताहांत में करीब 40 हजार भक्तों ने किए माता के दर्शन
साथ ही नवरात्र से पहले यात्रियों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सप्ताहांत में रविवार को 39439 भक्तों ने प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन किए। वहीं भारी संख्या में भक्तों को कटड़ा में ही वेटिंग पर्ची देकर रोक दिया था। उनको दूसरे दिन पंजीकरण करवाने के बाद दरबार की ओर जाने की अनुमति दी गई। वहीं, सोमवार को शाम सात बजे तक 20 हजार भक्तों का आंकड़ा पार हो चुका था। अनुमान लगाया जा रहा है कि नवरात्र में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा हो।
रिपोर्ट - संजय कुमार शर्मा
वैष्णो माता दरबार में नवरात्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा मार्ग पर तोरण द्वार बनाए जा रहे- फोटो : KATRA