10 नंवर पंजिकरण करवाने जाते यात्री 11 नंवर भवन की ओर जाते यात्री
- फोटो : KATRA
कटड़ा। कोरोना की तीसरी लहर के बाद धर्मनगरी में होली की छुट्टी होने के कारण माता के भक्तों में इजाफा देखने को मिला। यात्रा में बढ़ोतरी के बाद यात्रा मार्ग पर चहल पहल देखने को मिल रही है। इससे पहले सप्ताहांत में भक्तों की संख्या बढ़ती थी।
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 29968 भक्तों ने अपना पंजीकरण करवाकर भवन में प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष माथा टेका था। इसके साथ ही शनिवार शाम छह बजे तक लगभग 31 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। नववर्ष पर हुए हादसे के बाद से श्राइन बोर्ड ऑनलाइन सहित पंजीकरण कक्ष को श्रद्धालुओं की संख्या तीस हजार पूरी होने के बाद यात्रा को कटड़ा में ही रोक दिया जाता है।
भक्तों की संख्या बढ़ने पर सीमित लोगों को ही भवन की ओर जाने की अनुमति होती है। शुक्रवार को शाम सात बजे पंजीकरण कक्ष बंद कर दिया था। वहीं, शनिवार को भी शाम सात बजे कक्ष बंद होने की कगार पर था। भवन से मिली जानकारी के अनुसार ज्यादातर यात्री दर्शन करने के बाद भवन में रुकने की बजाय वापस कटड़ा जाना ठीक समझ रहे हैं। साथ ही मौसम साफ रहने के कारण हेलिकॉप्टर व बैटरी कारसेवा बहाल है।
10 नंवर पंजिकरण करवाने जाते यात्री 11 नंवर भवन की ओर जाते यात्री- फोटो : KATRA