फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दो माह में अब तक 10.65 लाख श्रद्धालु हुए नतमस्तक, यात्रा में कमी के बीच उत्साह बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। देशभर से आ रहे श्रद्धालुओं को बिना परेशानी के मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन हो रहे हैं। पंजीकरण या भवन पर इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। मंगलवार शाम 6 बजे तक करीब 14500 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। फरवरी में अब तक 3.70 लाख श्रद्धालु मां के चरणों में हाजिरी लगा चुके हैं तो वहीं नए साल से अब तक 10.65 लाख श्रद्धालु यात्रा संपूर्ण कर चुके है।
विज्ञापन

मंगलवार को यात्रा में कमी के चलते श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार रहा। दिनभर श्रद्धालु जय माता दी के जयकारों के साथ पंजीकरण काउंटर से आरएफआईडी कार्ड प्राप्त कर भवन की ओर प्रस्थान करते रहे। सुविधा के लिए श्राइन बोर्ड द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध संचालित किए गए। यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सुविधाएं, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम किए गए। बाणगंगा से भवन तक प्रत्येक पड़ाव पर सुरक्षा कर्मी तैनात हैं व सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी की जा रही है। हेलीकॉप्टर, बैटरी कार, रोपवे, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी जैसी सुविधाएं निर्बाध जारी हैं , जिससे बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांग श्रद्धालुओं को विशेष राहत मिल रही है।
मौसम सामान्य रहने के कारण यात्रा सुगम बनी हुई है और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है। होली को लेकर यात्रा बढ़ने के आसार है जिसका व्यापारी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वर्तमान में 13 हजार से 18 हजार के बीच यात्रा का आंकड़ा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें