चिनैनी। दो दिनों तक लॉकडाउन का असर चिनैनी में भी देखने को मिला है। पहले दिन भी कस्बे की दुकाने पूर्ण रूप से बंद रहीं और वाहनों की आवाजाही भी बंद रही। चिनैनी में 21 जुलाई से ही प्रशासन के निद्रेश पर बंद किया गया है। चिनैनी और कुद में चार मामले आने के बाद प्रशासन के निद्रेश पर 25 जुलाई तक बंद किए जाने के आदेश दिए गए थे। इसमें दुकानें और गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से मनाही है। शनिवार को दिनभर बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा है। पुलिस की और से कई स्थानों पर कंटीले तार बिछा कर रास्तों को बंद कर दिया गया है।