फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनौत चंडी माता मंदिर का वार्षिक स्थापना दिवस स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना वायरस के खतरे के चलते भद्रवाह के सर्व शक्ति श्री चंडी माता चिनौत मंदिर में 17 और 18 जुलाई को मनाया जाना वाला दो दिवसीय वार्षिक स्थापना दिवस समारोह स्थगित कर दिया गया है। मंदिर के ट्रस्टी कुलबीर सिंह जम्वाल ने बयान जारी कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के संकट को देखते हुए सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के तहत यह निर्णय लिया गया है। इस साल भद्रवाह के चिनौत मंदिर में मनाया जाने वाले वार्षिक स्थापना दिवस समारोह सहित मंदिर दर्शन कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए हैं। हालांकि मंदिर परिसर में भक्तों की नियमित यात्रा व प्रवेश के बारे में निर्णय 30 जून के बाद स्थिति के अनुसार लिया जाएगा। वहीं, उन्होंने भक्तों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें