फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ में मास्क नहीं पहनने पर दर्जनों दुकानदारों और लागों को लिया हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। किश्तवाड़ शहर में लॉकडाउन के नियमों की अवहेलना करने और मास्क नहीं पहनने पर पुलिस ने दर्जनों दुकानदारों और आम लोगों को बुधवार को हिरासत में लिया। इसके बाद हिदायत दे कर छोड़ दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ग्रीन जोन होने के बाद भी जिला प्रशासन की ओर से कोई अतिरिक्त ढील नहीं दी गई है। यहां पर दिन और बारी के हिसाब से ही दुकाने खोली जा रही हैं। मगर इस बीच नियमों की अवहेलना करने वाले दर्जनों दुकानदारों और आम लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके बाद नियमों का पाठ पढ़ा कर व हिदायत देकर छोड़ा गया। थाना प्रभारी एजाज अहमद वानी ने टीम के साथ शहर का दौरा कर नियमाें को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं, थाने में ले जाकर उन्हें मास्क पहन कर ही बाजार में आने की हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें