फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढील मिलते ही लोगों ने खरीदा जरूरत का सामन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। केंद्र सरकार की तरफ से लॉकडाउन 4.0 के लिए निर्धारित की गई छूट मंगलवार को भी नहीं मिल सकी। रोज की तरह की सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक बाजार में जारी की गई सूची के हिसाब से दुकानें खुलीं और लोगों ने बाजार पहुंच कर जरूरत का सामान खरीदा। सीमेंट हार्डवेयर की दुकानें खुलने पर लोगों ने घर में चल रहे निर्माण कार्य के लिए सामान खरीदा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की तरफ से लॉकडाउन 4.0 के लिए निर्धारित की गई छूट का लोगों को बेसब्री से इतजार है, ताकि जिला प्रशासन जल्द एलान करे और बाजार में ज्यादा दुकानें खुलने पर लोगों को ज्यादा छूट मिले। मगर मंगलवार दोपहर तक कोई एलान नहीं हुआ। सुबह आठ बजे दूध, दवाई, मीट के साथ किराना, स्टेशनरी, सीमेंट और हार्डवेयर की दुकानें खुलीं, जहां से लोगों ने जरूरत के सामान की खरीदारी की। सुबह दस बजे के बाद इनकी संख्या में बढ़ोतरी होना शुरू हो गई, इसके बाद सुबह 11 बजे तक बाजार में काफी संख्या में लोग पहुंच गए थे और रौनक भी छा गई थी। हार्डवेयर और सीमेंट की दुकानों पर लोगों की संख्या ज्यादा नजर आई। इसके अलावा किराना की दुकानों पर भी काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। लोगों को कतार में खड़ा कर सामान दिया जा रहा था।
सिविल डिफेंस के सदस्य लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए लगातार जागरूक कर रहे थे। पुलिस की तरफ से भी लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था। दोपहर एक बजे बाजर में लोगों का पहुंचना जारी रहा। एक बजते ही दुकानों को बंद करवाना शुरू कर दिया गया। शहरवासियों का कहना था कि अब प्रशासन को केंद्र सरकार की तरफ से निर्धारित की गई छूट का भी जल्द से जल्द एलान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें