फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे पुलिस कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में रियासी जिला प्रशासन द्वारा घोषित वीकेंड लॉकडाउन के दूसरे दिन भी सख्ती रही। वहीं, लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए थे। इसके अतिरिक्त कस्बे को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर स्थापित चौकियों मुरी चेक पोस्ट, नोमाईं पोस्ट, सेरली चेक पोस्ट, पैंथल चेक पोस्ट व बालनी चेक पोस्ट में काफी संख्या में कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

रविवार को दूसरे दिन भी हर वाहन की जांच की गई। इसके अलवा सुरक्षा चौकियों पर सीसीटीवी कैमरे की मदद से भी नजर रखी गई। रविवार को कस्बे में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे। दवा, डेयरी उत्पादों और फल-सब्जियों की दुकाने ही ढील के अनुसार खुली रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें