फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनैनी के वार्ड एक में 16 घंटे बाद बहाल हुई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी के वार्ड एक में ट्रांसफार्मर खराब होने से शनिवार की देर शाम गुल हुई बिजली रविवार को 16 घंटे बाद बहाल हो पाई। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शनिवार शाम को वार्ड एक में ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली बंद हो गई, जिस कारण लोगों को ठंड में पूरी रात परेशानी में गुजारनी पड़ी है। बिजली बंद होने से दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। रविवार सुबह करीब 16 घंटे के बाद बिजली बहाल हो पाई। गौरतलब है कि 31 दिसंबर को भी इसी वार्ड का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिसके बाद भी बिजली एक जनवरी की शाम को बहाल हो पाई थी। मगर दो जनवरी शाम फिर ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें