फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीओ के विरोध में उतरे एलआईसी कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। केंद्र सरकार की तरफ से लाए जा रहे आईपीओ के विरोध में वीरवार को एलआईसी के कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की नीतियों को कर्मचारी विरोधी बताते हुए निशाना साधा है। बताया कि सरकार के गलत कदमों के कारण कर्मचारियों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

नेशनल फेडरेशन आफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स आफ इंडिया श्रीनगर डिवीजन के प्रधान अजातशत्रु के नेतृत्व एलआईसी कर्मचारियों ने हड़ताल रख कर कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अजातशत्रु ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से लाए जा रहे आईपीओ के विरोध में ही प्रदर्शन व हड़ताल के लिए मजबूर होना पड़ा है। आईपीओ के आने से एलआईसी को बहुत ज्यादा नुकसान होगा। इससे कर्मचारियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आईपीओ को एक अप्रैल से लागू किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से सरकार की तरफ से लगातार गलत निर्णय लिए जा रहे हैं। इससे आम आदमी को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि कई सालों से सरकार ने वेज रिवाइज नहीं किया गया है। हजारों एलआईसी कर्मचारी कम वेतन पर काम करने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से आईपीओ न लाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें