फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकरी में नाले से तेंदुआ पकड़ा

Thu, 18 Feb 2016 12:41 AM IST
उधमपुर/जिब,अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकरी क्षेत्र में सुबह एक नाले के पुल के नीचे लोगों ने तेंदुए को देखा। इसकी खबर पुलिस और फिर वन्य जीव विभाग को दी गई। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़ लिया और उसे जम्मू ले गई।
विज्ञापन


तेंदुए की टांग में हल्की चोेट आई है। आशंका जताई जा रही है कि रात के समय वह हाईवे पर आ गया होगा और किसी गाड़ी की चपेट में आ गया होगा।

सुबह करीब दस बजे करीब कुछ लोगों ने तेेंदुए को हाईवे के साथ पुल के नीचे देखा। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। तेेंदुए के देखे जाने से आसपास क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौैल व्याप्त हो गया।

टिकरी पुलिस ने तेेंदुए के आसपास किसी को भी जाने से रोक दिया। जम्मू से वन्य विभाग की टीम को सूूचना दी गई। सूचना मिलने के एक घंटे के  भीतर टीम मौके पर पहुंची और तेेंदुए को पहले बेहोशी का इंजेक्शन दिया। इसके बाद उसे जम्मू ले जाया गया।
विज्ञापन


टिकरी पुलिस ने बताया क्षेत्र में पहले भी तेेंदुए की दहशत थी। वह कई लोेगों के माल मवेशी को अपना शिकार बना चुका है। उसे पहले भी लहानू, सुंदरानी, पैंथल, झझर क्षेत्र में देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें