फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लीजेंड क्रिकेट लीग... केसीसी व यूसीसी जीत के साथ अगले दौर में पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में लीजेंड क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। मंगलवार को केसीसी व यूसीसी जीत के साथ अगले दौर में पहुंची। पहला मैच एससीसी और केसीसी के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एससीसी ने निर्धारित 10 ओवर में 47 रन बनाए। ऑलराउंडर रोहित गुप्ता सर्वाधिक 12 गेंद में 14 रन बनाकर नॉट आउट रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीसी की टीम ने साढ़े तीन ओवर में ही जीत हासिल कर ली। सुरेंद्र सिंह को मैन ऑफ मैच दिया गया। दूसरा मैच यूसीसी और केसीसी के बीच आयोजित हुआ। यूसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 132 रन बनाए जिसमें अश्वनी ने 36 गेंद पर शतक बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीसी की टीम निर्धारित 10 ओवर में 102 रन बना पाई। अश्वनी को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें